फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग बिताए कुछ पल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग बिताए कुछ पल - इनर व्हील क्लब की ओर से बुजुर्गों के बीच आयोजित किए गए गेम साहिबाबाद। इनर व्हील क्लब की सदस्याएं वसुंधरा स्थित आंगन आंचल सिंदुरी देवी वृद्धाआश्रम में सोशल डिस्टेंशिग के साथ कुछ पल बिताई। क्लब की ओर से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए कुछ राशन, दाल-दलहन और साबुन व डिटर्जेंट आदि दिया गया। क्लब की अध्यक्ष अर्चना गर्ग के नेतृत्व में कुछ सदस्याएं वृद्धा आश्रम में पहुंची। वहां दान देने के बाद रह रहे बुजुर्गों के बीच अपना समय बिताया। इस दौरान बुजुर्गों के बीच अंताक्षरी और प्रश्नावली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सब शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे का दुख दर्द भी साझा किया। क्लब अध्यक्ष ने आश्रम संचालिका को भविष्य में किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर सहयोग करने की बात कही। इस दौरान उषा रुस्तगी,पूनमभटनागर,रूबी शोम ,रेखा अस्थाना, कविता भाटिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें