फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने की गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे की मांग

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुकालात करते सांसद और विधायक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। सांसद डा. भोला सिंह और स्याना विधायक देंवेद्र सिंह लोधी ने सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे की मांग की है। बुधवार को लखनऊ पहुंचकर सांसद डा. भोला सिंह और स्याना विधायक देवेद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र की तहसील स्याना, अनूपशहर और डिबाई जिनसे हमेशा भाजपा के ही विधायक बनते है। ये तीनों तहसीलें गंगा के तट पर बसी हुई हैं। पूर्व में आपके द्वारा घोषित गंगा एक्सप्रेस-वे का सर्वेक्षण बुलंदशहर से होकर हुआ था। जिससे जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कुछ समय बाद पता चला कि एक्सप्रेस-वे का पुन: सर्वे हुआ है और उसमें से बुलंदशहर को हटा दिया गया है। जिससे जनपद की जनता में मायूसी है। बार-बार संबंधित क्षेत्रों के लोग ज्ञापन दे रहे हैं। उनकी मांग है कि गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से होकर गुजारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें