फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खेत में पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण अपनी मर्जी के खिलाफ हुई शादी को बताया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव स्थित एक खेत में युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। एकत्रित ग्रामीणों ने युवक की पहचान गांव निवासी एक युवक के रूप में की और उसके परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे के फांसी पर लटकने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर गहनता से जांच पड़ताल की है। पुलिस ने मृतक की पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी आत्महत्या का कारण उसकी बिना मर्जी के परिजनों द्वारा की गई शादी है। युवक के पिता ने कहा कि उनका पुत्र सुबह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के मित्र के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर तनाव में था। वहीं, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया की की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलनेे पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें