फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- जीडीए प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने सिद्धार्थ विहार में अवैध निर्माण को किया ध्वस्त माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। जीडीए प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने सिद्धार्थ विहार योजना के निकट ग्राम कैला में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जीडीए अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के बारे में बताते हुए जीडीए ओएसडी सुशील कुमार चौबे और संजयकुमार ने कहा कि कैली ग्राम में लंबे समय से अवैध निर्माण चल रहा है। यहां मै. गोरा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, मै. महेशा इन्प्रावैली प्राइवेट लिमिटेड, मै. विक्सन प्रोजेक्ट्स एलएलपी, मै. कर्तिक डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मै. रजत रियल स्टेट प्रािवेट लिमिटेड खसरा संख्या 385/4 पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। अवैध निर्माण को बंद करने का जीडीए ने पहले नोटिस जारी किया था। पिछले दिनों प्राधिकरण ने इस बिल्डिंग को सील करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने विजयनगर पुलिस और जीडीए पुलिस के साथ मिलकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान योगेश कुमार, अभय बेनीपुरी, अशोक अरोरा, संजीव कुमार, रमेश चंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें