दो जजों के पद बदले, एक का तबादला
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कचहरी के अलग-अलग अदालतों में कार्यरत तीन जजों के तबादले किए हैं। दो जज के पद बदले हैं जबकि एक का गाजियाबाद से उरई जालौन तबादला हुआ है।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजियाबाद नियुक्त किए गए हैं। जबकि यहीं पर कार्यरत सीनियर डिवीजन सिविल जज मंजू को प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अपर मुख्य न्यायकि मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार रावत का तबादला उरई जालौन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है।
--------------
आशुतोष यादव