होम आइसोलेशन में 1300 मरीज स्वस्थ
- 124 की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किए गए भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। होम आइसोलेशन में कोरोना का इलाज कराने वाले 1300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी 562 का इलाज चल रहा है। 124 मरीज की तबीयत बिगड़ने पर होम आइसोलेशन से अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
जुलाई के अंत से अब तक जिले में 1904 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा का लाभ ले चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि होम आइसोलेशन में उपचार करवाने वालों की लगातार निगरानी की जाती है। कंट्रोल रूम के जरिए दिन में तीन बार उनके स्वास्थ्य की जानकारी की जाती है। फ्रैंडली वॉचर से कोरोना संक्रमितों के घर से निकलने के बारे में जानकारी की जाती है। होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के बाद से जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम हो गया है। इससे सभी अस्पतालों में 30 से 35 प्रतिशत तक बेड खाली हैं।
--------------
आशुतोष यादव