फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंट व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश टैंट व्यापारी एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला ने बताया कि अनलॉकडाउन में सभी क्षेत्रों को केंद्र और प्रदेश सरकार ने राहत दी है लेकिन टैंट और इससे जुड़े अन्य व्यवसाय अछूते रह गए हैं। कोरोना के चलते इन क्षेत्रों में बेरोजगारी फैली है और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में 25 नवंबर में शुरू होने वाले शादियों के सीजन में अनुमति क्षेत्रफल के आधार पर देने सहित अन्य मांगें की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में मुकेश त्यागी, विवेक मोहन, प्रदीप अग्रवाल, सुखविंद्र सिंह, अतुल सिंघल, सुधीर शर्मा, अनिल मित्तल, नीरज त्यागी, पंकज चावला, जगदीश, अशोक अजमानी, अशोक बठला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें