फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरेंट्स एसोसिएशन के अनशन के समर्थन में उतरी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर ग़ाज़ियाबाद । पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा जारी अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में आम आदमी पार्टी उतर आयी है। रविवार को पांचवे दिन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी के नेतृत्व में आम आदमी की पार्टी की टीम ने अपना समर्थन गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को दिया। जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि अभिभावकों की इस लड़ाई में पूरी आम आदमी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि वेहम भी यही चाहते हैं कि स्कूल प्रशासन की तानाशाही बंद होनी चाहिए। उत्तरप्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा के व्यवसायियों पर नकेल डले ताकि अभिभावकों को राहत मिले। आप के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी मनोज प्रकाश त्यागी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में शिक्षा का जो व्यवसायीकरण हो चुका है वह पूर्ण रूप से समाप्त होना चाहिए। इस मौके पर मुकेश प्रजापति,दिलशाद खान, अक्षय आर्य, प्रवीण शर्मा, अरुण कुमार, एल डी शर्मा, गोविंद शर्मा,संजीव वर्मा,पंकज झा,अरविंद मेहता, रवि पण्डित, कृष्ण राजपूत, अपूर्वा रन्धावा चौधरी, ललित चोधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें