फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने वाली नारकोटिक्स सेल सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम हुई नारकोटिक्स सेल को एसएसपी ने तीन महीने बाद भंग कर दिया है। उन्होंने सेल प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए हैं। एसपी क्राइम को सेल का दोबारा से गठन करने के आदेश दिए हैं। गठन के बाद भी नशीले पदार्थों की बिक्री में कोई कमी नहीं आई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाएं व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए करीब तीन महीने पहले नारकोटिक्स सेल का गठन किया था। उन्होंने इस सेल को केवल मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। शनिवार को जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने नारकोटिक्स सेल का औचक निरीक्षण किया। सेल प्रभारी से प्रगति रिपोर्ट व अन्य जानकारी मांगी, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही एसपी क्राइम ज्ञानेंद सिंह सेल प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही सेल में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सेल का दोबारा से गठन किया जाए और इसमें तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाए, जिससे इस तरीके के अपराध को कम किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थों की बिक्री पर एक दम रोक लग जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी थाने और एलआइयू भी इसमें मदद करेगी। ------- दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज गाजियाबाद। नगर कोतवाली की न्यू पंचवटी निवासी विवाहिता ने पति, सास और ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि ननद और उसके ससुर भी उत्पीड़न करते थे। नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एनआईटी फरीदाबाद निवासी हरीश अग्रवाल के साथ हुई है। शादी के बाद से ही पति और सास ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज में एक कार की मांग कर रहे हैं। कार न देने पर ससुरालियों ने उन्हें घर से मारपीट कर निकाल दिया है। आरोप लगाया ननद कोमल, सुषमा, ननद के पति राजेश गर्ग, ननद के ससुर मदन लाल गर्ग भी प्रताड़ित करते हैं। ननद और उसके ससुर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ---- युवक पर जानलेवा हमला गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गांव बम्हैटा निवासी एक युवक पर बाइक सवार चार युवकों ने जानलेवा हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आने से पहले आरोपी फरार हो गए। पीडित सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दो सितंबर की रात अपने फूफा के गोदाम पर सो रहा था। इतने में दो बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों रवि, भीमसेन, आनन्द और कृष्ण ने उसके ऊपर लाठी डंडे और सरिया से हमला कर दिया। इससे सौरभ के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें