फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक ने एक किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ टीलामोड़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी ने पुलिस की दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसकी शिकायत किशोरी ने अपने पिता से की। आरोप है कि पिता ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे भी लड़ने पर उतारु हो गया। आरोप है कि कुछ दिन आरोपी शांत था। इसके बाद फिर से किशोर के घर के बाहर साइकिल पर चक्कर लगाकर खड़ा होकर गंदे गंदे इशारे करता था। आरोपी ने शनिवार को घर में घुसकर किशोरी का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने टीलामोड़ थाने में तहरीर दी। स्थानीय लोगों ने ट्वीट कर पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की। एसएचओ टीलामोड़ रणसिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें