फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मी को घायल करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में तेज बाइक चलाने वाले युवक को टोकने पर विद्युत संविदा कर्मी पर दरात से किए गए हमले के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम रजापुर में रहने वाला सुशील कुमार विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। वर्तमान में वह डासना में तैनात है और घरों में मीटर लगाने का काम करता है। 30 अगस्त को गांव का ही रहने वाला सचिन गांव में तेजी से बाइक चला रहा था। जिसे हादसा होने की आशंका के चलते सुशील ने टोक दिया था। इससे खफा सचिन घर गया और वहां से दरात लाकर सुशील पर पीछे से गर्दन पर वार कर दिया था। हमले में सुशील गर्दन और हाथ में दरात लगने से घायल हो गया था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे तो हमलावर फरार हो गया था। इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सचिन और उसके पिता सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में दोनों आरोपी चल रहे थे। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें