फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन एजुकेशन आज की शिक्षा का जरूरी विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्यालय में आनलाइन शिक्षा के ऊपर एक वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े पदाधिकारियेां और सदस्यों ने अपने विचार रखे। वेबिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से सैनिक अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें आनलाइन एजुकेशन को आज का जरूरी विकल्प बताया गया। वेबिनार में मेजर जनरल एसएस ड्साका हैदराबाद से, मेजर जनरल रंजित सिंह हरियाणा से, मेजर जनरल जी एस लाम्बा पंजाब से, नेशनल टेलीकोम एकेडमी के चीफ प्रबंधक श्री एमके सेठ गाज़ियाबाद से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा बंगला साहिब के चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह चन्दोक ने कहा की कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए आनलाइन शिक्षा ही एक मात्र विकल्प है। सैनिक संस्था के शिक्षा विंग के संयोजक मेजर सुशील गोयल ने बताया की हमने शिक्षा के लिए दो कार्यक्रम दो महीने से पहले प्रारम्भ कर दिए हैं। वर्चुअल क्लासरूम 2020 और वर्चुअल स्कूल। सैनिक संस्था की दिल्ली इकाई की सचिव डा सपना बंसल ने बताया की हम देश भर के 30 हजार शिक्षकों को वर्चुअल क्लासरूम की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का ह्रदय से धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें