फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 प्रिंसिपल समेत डेढ़ दर्जन शिक्षकों को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
9 प्रिंसिपल समेत डेढ़ दर्जन शिक्षकों को मिला एक्सीलेंस अवार्ड - मेवाड़ में आॅनलाइन स्थापना दिवस व शिक्षक दिवस समारोह आयोजित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ऑनलाइन शिक्षक व अपना 24वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के 9 प्रिंसिपल समेत डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षकों को मेवाड़ एक्सीलेंस-2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया। कॉलेज की तरफ से सभी को डिजीटल सर्टीफिकेट प्रदान किए गए। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डा. अलका अग्रवाल ने इंस्टीट्यूशंस की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। मेवाड़ के विद्यार्थियों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम गीत, भजन, भाषण, कविता, गुरु वंदना आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के 9 प्रधानाचार्यों को मेवाड़ की ओर से सम्मानित किया गया। मेवाड़ के 7 शिक्षकों को मेवाड़ एक्सीलेंस-2020 अवार्ड से नवाजा गया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि हमारे होने का अर्थ हम सबमें है। भगवान ने हमें यह एक अनोखा गुण दिया है। जरूरत है इसे देखने व परखने की। जिसने देख-परख लिया और जीवन में उतार लिया तो देखना भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। हमें समाज के उस वंचित समाज के तबके को शिक्षित कर देश की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिसके लिए कोई गंभीर रूप से चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें