फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की - कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद ने जिला मलेरिया अधिकारी को लिखा पत्र माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। बरसात के बाद इंदिरापुरम में लगातार बढ़ रहे मच्छरों का प्रकोप को देखते हुए कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद ने जिला मलेरिया अधिकारी को पत्र लिखा है। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों से इलाके में फॉगिंग की मांग की है। कंफेडेरशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद के कोर्डिनेटर कुलदीप सक्सेना ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी का भय व्यापत हो रहा है । इंदिरापुरम के अधिकांश नाले नालियों में गन्दा पानी भरा हुआ है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नाले नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव और फॉगिंग की जाए। जिससे मच्छरों और उससे होने वाली बीमारी से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें