फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस फूटा से चोरी हुआ सरियों से लदा ट्रक, हरियाणा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की नईमंडी चौकी क्षेत्र के चालीस फुटा इलाके से बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रक चोरी कर लिया गया। जिसमें 32 लाख रुपये का सरिया भरा हुआ था। कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो कंट्रोल रूम ने ट्रक को बरामद करने के लिए मथुरा, आगरा, हरियाणा के पलवल आदि स्थानों के कंट्रोल रूप से संपर्क किया। जिस कारण ट्रक को शुक्रवार की सुबह चार बजे पलवल हरियाणा की पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार नईमंडी चौकी प्रभारी दलबीर सिंह को बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि एक सरियों से भरा ट्रक चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने पूरे जिले में सूचना कर दी। ट्रक में 80 टन सरिया भरा था। कंट्रोल रूम में तैनात दिनेश कुमार द्वारा इस संबंध में पहले उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे जिलों को भी सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे देहात कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम को बताया कि ट्रक जेवर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद कंट्रोल रूम पर तैनात दिनेश कुमार ने कंट्रोल रूम गौतमबुद्धनगर और मथुरा को सूचना दी। इसके अलावा थाना ककोड़ की मोबाइल पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पलवल हरियाणा की तरफ जाते हुए ट्रक को देखा गया। पलवल पुलिस को सूचना दी गई तो पलवल पुलिस ने पलवल बाईपास से ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि जिसने भी ट्रक को चोरी किया। वह ट्रक को बाईपास पर छोड़कर फरार हो गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर तैनात पुलिसकर्मी दिनेश कुमार की मेहनत के कारण ही ट्रक बरामद हो सका है। इसलिए दिनेश कुमार को एसएसपी की तरफ से दो हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें