फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के बाद आरोपी पक्ष ने बनाया दाहसंस्कार का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग किशोरी के आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिजनों ने दहाड़े मारकर रोना शुरू कर दिया और आरोपी किशोरों के परिजनों पर मृतका के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी ने मामले में शिकारपुर सीओ और थाना प्रभारी को उनके बयान दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ३१ अगस्त को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के परिजनों ने गांव निवासी तीन किशोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उक्त आरोपी किशोरों की छेड़छाड़ से तंग आकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या की थी। मामले में परिजनों ने आत्महत्या को उकसाने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, पीडि़त परिजनों ने तहरीर किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किए जाने के करीब २४ घ्ंाटे बाद पुलिस को दी थी। मृतका का इस कारण पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका था। वहीं, पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया था। बृहस्पतिवार को मृतका का पिता, मां व अन्य परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां मृतका की मां ने जमीन पर लेटकर बिलखना शुरू कर दिया। जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें अंदर कार्यालय में बुलाया और बातचीत की। इस पर पीडि़त पक्ष ने आरोपी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत के बाद आरोपी पक्ष ने उनसे कहा था कि वह पुलिस को जानकारी दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दे। अन्यथा पुलिस उसे परेशान करेगी। पीडि़त पिता का आरोप है कि उसने आरोपियों के दबाव में आकर बेटी का अंतिम संस्कार बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया था। एसएसपी ने शिकारपुर सीओ को मामले में उनके बयान दर्ज करने व गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं। पहले छेड़छाड़, फिर अब दुष्कर्म और वीडियो बनाने का लगाया आरोप पीडि़त पक्ष ने बृहस्पतिवार को एक अन्य आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री जब दवा लेने के लिए सीएचसी जा रही थी। तब खेत पर मौजूद तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए वीडियो बना ली थी। जबकि, पूर्व में पीडि़त पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। कोट मामले में पीडि़त पिता के बयान दर्ज कराने के निर्देश सीओ शिकारपुर को दिए हैं। दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने का आरोप प्रारंभिक जांच में निराधार है। अभी तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का ही सामने आ रहा है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें