फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार में अध्यक्ष-सचिव पद को बजा चुनावी बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चुनावी बिगुल बज चुका है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और सचिव पद की चुनावी रूपरेखा का खाका तैयार कर तारीख जारी कर दी है। एल्डर्स कमेटी के अनुसार सात सितंबर को नामांकन और १५ सितंबर को चुनाव होगा। इसी दिन देर शाम रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पन्नालाल गिरि ने बताया कि आगामी सात सितंबर को सुबह ११ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा। साथ ही नौ सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच सुबह ११ बजे से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। इसके अलावा नौ सितंबर को ही दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। साथ ही आगामी १४ सितंबर को दोपहर १२ बजे से दोपहर दो बजे तक टेंडर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद १५ सितंबर को सुबह १० बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और फिर शाम को मतदान के बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क १२ हजार रुपये, सचिव पद के लिए ११ हजार रुपये व स्टेशनरी शुल्क एक हजार रुपये प्रत्येक पद के लिए तय किया गया है। साथ ही अध्यक्ष पद के लिए योग्यता २५ वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव व सचिव पद के लिए १५ वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही एल्डर्स कमेटी में अधिवक्ता मूलचंद अग्रवाल, अधिवक्ता अब्दुल अलीम खां, अधिवक्ता हुकुम सिंह व अधिवक्ता सुमन प्रकाश शर्मा को रखा गया है। दिनभर कचहरी में रही चर्चा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चुनावी बिगुल बजने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर कहचरी परिसर में चुनावी सरगर्मी का असर देखने को मिला। कैंटीन, चैंबर आदि में अधिवक्ता व अन्य लोग भी इस बाबत चर्चा करते हुए नजर आए। नए चेहरे या पुराने होंगे दावेदार डीबीए के अध्यक्ष व सचिव पद के चुनाव में इस बार कौन-कौन अधिवक्ता मैदान में होंगे। इस पर तो आगामी सात सितंबर को ही मुहर लग सकेगी। हालांकि, इस दौरान चर्चा है कि कुछ पूर्व व वरिष्ठ पदाधिकारी एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने को मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा कुछ नए दावेदारों की भी मैदान में उतरने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें