फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ समेत 50 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग के एक एसीएमओ और एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत 50 लोगों की बृहस्पतिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से मात्र सात मरीज डिस्चार्ज किए गए। नए मरीज आने पर अब जनपद में 2455 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 46 की मौत हो चुकी है और 1985 अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 424 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। जिसमें प्रभारी सीएमआ के पद पर रहे एसीएमओ में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नगर के आवास विकास में चार, डीएम रोड पर दो, मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में कार्यरत यमुनापुरम निवासी इंस्पेक्टर और कृष्णानगर, राधानगर, अराजियात, टांडा व गांव मीरपुरा, कुदैना, कौलसेना, धमरावली में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा के लक्ष्मणगंज कालोनी में 10, नवलपुरा व सिकंदरपुर में एक-एक व्यक्ति, स्याना नगर के पट्टी हरिनाम में छह, शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में दो व मोहल्ला चैनपुरा में एक व्यक्ति और ऊंचागांव क्षेत्र के पाली आनंदगढ़ी में दो व्यक्तियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही अनूपशहर एडीजे कोर्ट में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की पत्नी व बेटी और गांव खालौर में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिबाई की नमक मंडी में दो और बीबीनगर क्षेत्र के गांव भैसाखुर में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा जहांगीराबाद के गिनौरा नगली, खानपुर नगर के मेन बाजार, ककोड़ क्षेत्र के वैर व पहासू क्षेत्र के राहतगंज में एक-एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहले दिन तीन मरीज हुए भर्ती खुर्जा में बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुए एल-२ अस्पताल के पहले दिन तीन मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। जो कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारी से भी पीडि़त मिले। कोट एक एसीएमओ और एक इंस्पेक्टर समेत 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। सभी को संबंधित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू करवा दिया गया हैं। साथ ही सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें