फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीपुरा नहर के करीब मिला अवैध खनन का रेत, डीएम ने कराया सीज

विज्ञापन
वालीपुरा नहर पटरी पर निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। वलीपुरा नहर के किनारे से काफी समय से अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम एसएसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां पर अवैध बालू के चार स्थानों पर ढेर मिले। जिसे डीएम ने खनन अधिकारी से कहकर सीज कराकर बाद मे नीलामी का आदेश दिया है। अवैध खनन माफियाओं द्वारा खनन अधिकारी पर हमले के बाद से जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर खासे नाराज दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने छापेमारी का स्वयं बीड़ा उठाया। बता दें कि काफी दिनों से वलीपुरा गंग नहर में अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर डीएम रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सम्बंधित जगह  का औचक निरीक्षण किया। वलीपुरा गंग नहर की पटरी पर लगभग ४ किमी की दूरी में ४ स्थानों पर बालू के  ढेर मिले। जगह कि मुआयना करने पर पता चला कि गंग नहर में काफ़ी ऊपर तक पानी होने के करण कुछ लोग पानी के अंदर से थोड़ा थोड़ा बालू निकालकर एकत्रित करते हैं। बाद में  पर्याप्त मात्रा हो जाने पर उसे वहाँ से ले जाते हैं । डीएम ने खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार  से बालू को सीज़ कर नीलाम करने का आदेश दिया। कहा कि कोई ट्रैक्टर द्वारा बालू उठाये जाने की स्थिति दिखे तो संंबंधित टै्रक्टर को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही दोनों पटरी के प्रवेश द्वारों में एक-एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। जिससे खनन को भी रोका जा सके। इस मौके पर एडीएम न्यायिकव प्रभारी अधिकारी खनन उमेश चन्द्र उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता बुलन्दशहर खंड गंग नहर/नोडल अधिकारी सिंचाई रविंद्र चौधरी, खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें