फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागा कोरोना पॉजीटिव मरीज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वास्थ्य टीम को चकमा देकर एक मरीज परिजनों संग घर से भाग गया। जिसकी टीम द्वारा काफी तलाश की गई। युवक का पता न चलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 अधिनियम के तहत कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव धमरावली में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बृहस्पति को कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया था। जिसमे एक युवक एंटीजन किट द्वारा पॉजिटिव की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवक द्वारा घर से जरूरी सामान के लिए अनुमति मांगने पर घर से सामान लाने की अनुमति दे दी गई। वही कोविड-19 मरीज को ले जाने के लिए एम्बुलेंस को सूचना दे दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एम्बुलेंस आने पर टीम युवक को लेने घर पहुंची, तो घर पर युवक समेत परिजन गायब मिले। जिनसे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी डायल किया लेकिन सभी के नंबर स्विच ऑफ मिले। कोरोना संक्रमण का मरीज न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें