तहसील प्रशासन ने स्टांप चोरी मामले में 2लाख 78 हजार रुपये वसूले
- आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई वसूली
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
शहीद नगर में स्टांप चोरी के मामले में तहसील प्रशासन ने दो लाख 78 हजार रुपये की वसूली की है। आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद जांच पड़ताल की यह कार्रवाई की गई। अभी तक साहिबाबाद के विभिन्न इलाकों से दो दर्जन मामलो में करीब 50 लाख रुपये की स्टांंप चोरी पकड़ने के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। तहसील प्रशासन की अन्य मामलों में भी जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार, शहीद नगर कॉलोनी में तहसीलदार सदर प्रवर्धन शर्मा के आदेश पर स्टांप चोरी के एक मामले में संग्रह अमीन संजय कुमार ने नूरजहां निवासी सीमापुरी दिल्ली से दो लाख 78 हजार सौ रुपये की वसूली की। वर्ष 2019 में आरटीआई कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा ने स्टांप चोरी के मामलों की शिकायत की थी।जिनमें करीब 50 लाख रुपये की चोरी होने का आरोप लगाया गया था। एआईजी स्टांप कृष्ण कान्त मिश्रा के आदेश के बाद अभी तक विभिन्न मामलों में करीब 15 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। तहसील प्रशासन ने जल्द ही अन्य मामलों में कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
----------------------------
सुमित कुमार