कार से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.......
- मसूरी थानाक्षेत्र में डासना टोल टैक्स के पास हुई घटना
- गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हापुड़ से अपने घर सोनीपत लौट रहे 30 वर्षीय राहुल चौहान को सड़क पर स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। डासना टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार बाइक बुलेट से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।.........
जानकारी के मुताबिक सोनीपत निवासी राहुल चौहान (30) मंगलवार को हापुड़ से सोनीपत जा रहा था। डासना टोल टैक्स के पास वह आगे जा रही बोलेरो कार से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड काफी तेज थी और युवक कान में लीड लगाकर स्टंटबाजी कर रहा था। बाइक अनियंत्रित होने पर वह आगे जा रही कार में जा टकराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया। मसूरी एसएचओ उमेश पंवार का कहना है कि कंट्रोल रूम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा गया तो राहुल चौहान गंभीर रूप से घायल मिला। बाइक और कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। उक्त मामले में तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बाइक के कार से टकराने के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
बाइक के कार से टकराने के बाद मौके पर लगी भीड़