दूधेश्वर नाथ मंदिर में गणपति महोत्सव का हुआ समापन
- फोटो : Amar Ujala
माई। सिटी रिपोर्टर
ग़ज़ियाबाद। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय गणपति लडडू महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। श्रीपंंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता और मंदिर के महंत नारायण गिरि और मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में पूजन- अर्चन- हवन सम्पन्न हुआ। मंगलवार को सुबह हवन और पूजन के बाद गणेश भगवान को गाड़ी में बैठाकर सभी गाइडलाइंस का पालन करते दूधेश्वर घाट मुरादनगर छोटा हरिद्वार में भगवान का विसर्जन किया। महंत नारायण गिरी ने बताया कि कोरोना के चलते शोभ यात्रा नहीं निकली गयी और शांतिपूर्ण तरीके आए गणपति का विसर्जन किया गया। गणपति से कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की गई। इस दौरान मंदिर विकास समिति के सदस्य विजय सिंघल, मन्दिर श्रृंगार सेवा समिति के विजय मित्तल मौजूद रहे।
NA
- फोटो : Amar Ujala
NA