फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड एक निवासी युवक के खाते से शातिर ठगों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। जबकि पीड़ित का एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम के न्यायखंड एक में दिलवर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। इंदिरापुरम पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका एक निजी बैंक में खाता है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10.09 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। पीड़ित ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर सात के एक एटीएम बूथ से यह ट्रांजेक्शन की गई है। उन्होंने आनन फानन में कस्टमर केयर पर कॉल कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत की। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें