चॉकलेट फैक्ट्री से अधिकारियों ने लिया सैंपल
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने सोमवार को विजयनगर साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र में एक चॉकलेट फैक्ट्री में जांच की। आईजीआरएस पोर्टल पर लाइसेंस और साफ सफाई न होने की शिकायत पर विभाग के अधिकारी फैक्ट्री में जांच के लिए पहुंचे थे। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालक पहले साहिबाबाद क्षेत्र में फैक्ट्री चला रहे थे। कुछ दिन पहले फैक्ट्री साउथ साइट क्षेत्र में शिफ्ट की गई है। मौके पर लाइसेंस की जांच की गई जो वैध पाया गया है। शिकायत के बाद फैक्ट्री से चॉकलेट का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।