फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में भाई ने भाई को घोंपा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के धमेड़ा अड्डा क्षेत्र में दो भाइयों के बीच बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के धमेडा अड्डा क्षेत्र निवासी विजेंद्र पुत्र राजेन्द्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। पास में ही उनका भाई अरविंद भी अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम को दोनों के बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चो में खेलते समय आपस मे मामूली विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अरविंद ने अपने भाई विजेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें