फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवती ने कालाआम चौराहे पर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के कालाआम चौराहे पर शनिवार देर शाम नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस आरोपी युवती को अपने साथ थाने ले गई। जहां जांच पड़ताल के बाद उसके परिजनों को सूचित कर पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नगर के कालाआम चौराहे पर एक युवती किसी कार से पहुंची थी। कार सवार युवती को वहीं छोड़कर कार लेकर निकल गए थे। इसके बाद युवती ने चौराहे पर राहगीरों के साथ जमकर अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत कर समझाने की कोशिश की। लेकिन युवती उस दौरान शराब के नशे में धुत थी, वह लोगों से अभद्रता करने पर उतारू थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली से महिला पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मेडिकल कराने के बाद युवती के परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही देर शाम युवती को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती नशे की हालत में थी। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें