फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल कोर्ट में होगी सुदीक्षा की मौत के आरोपियों की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर थानाक्षेत्र के गांव डेरी स्केनर की होनहार बेटी सुदीक्षा की मौत के जिम्मेदारों की पेशी एक सितंबर को होनी है। यह अभी तय नहीं है कि पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी या फिर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, इस दौरान आरोपियों के द्वारा जमानत के लिए प्रार्थना पत्र लगाने की संभावना भी है। गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी अपने चचेरे भाई निगम भाटी के साथ बाइक से औरंगाबाद निवासी अपने मामा के यहां जा रही थी। रास्ते में सुदीक्षा की बाइक एक बुलेट बाइक से टकरा गई थी। जिसके बाद इस हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गई थी। सुदीक्षा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बुलेट बाइक सवार युवकों ने सुदीक्षा के साथ छेड़छाड़ की थी। कभी वह बाइक आगे करते तो कभी पीछे। इसके बाद अचानक सुदीक्षा की बाइक के आगे आकर ब्रेक लगा दिए। जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में राजू जाटव पुत्र लल्लू निवासी शांतिनगर भूड़ देहात कोतवाली व चौधरी दीपक सोलंकी पुत्र कुंवर सोलंकी निवासी गांव कुरली हाल निवासी कृष्णानगर को गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने बताया था कि उनकी जांच में छेड़छाड़ नहीं आई है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया था। वहीं आप सोमवार को दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें