हिंडन एयरपोर्ट रोड पर टूट पत्थरों से बिगड़ी सुंदरता
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट रोड पर लगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश का पत्थर जगह-जगह से टूट गया है। इससे वीवीआईपी रोड की सुंदरता बेकार हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत नगर निगम अधिकारियों से शिकायत दी है। लोगों ने शरारती तत्वों द्वारा इन पत्थरों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर लोगों ने पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की है।
यहां रहने वाले विपिन डागर का कहना है कि हिंडन एयरपोर्ट बनने के दौरान नगर निगम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए सुंदर मूर्ति लगाई थी। लेकिन अब देखरेख न होने की वजह से अब उसकी स्थिति बदहाल होती जा रही है। आलम यह है कि मूर्ति के नीचे लगे पत्थर टूट चुके हैं। शरारती तत्वों ने पत्थर तोड़कर उसकी सुंदरता को बिगाड़ दिया है। इसके पहले मेन रोड पर भी जगह-जगह से पत्थर टूटने के कारण वीवीआईपी रोड के दर्जे को झटका लग रहा है। यहां पर तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से या फिर सड़क किनारे रेहटी लगाने की वजह से पत्थर टूट गए हैं। लोगों ने अब नगर निगम में अधिकारियों से पत्थरों को जल्द ठीक करने की मांग की है।
---------------------------------
सुमित कुमार