फिटनेस के लिए महिलाओं ने लगाई दौड़
-लायनेस क्लब वैभवी ने आयोजित किया वर्क और रन प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लायनेस क्लब वैभवी की ओर से वॉक और रन स्पोर्ट्स sports का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इंदिरापुरम, गाजियाबाद के पार्श्वनाथ मैजेस्टिक फ्लोर रेजिडेंट्स पीएमएफ स्पोर्ट्स क्लब ’के साथ मिलकर आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सुनीता सिंह की अध्यक्षता में किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर सिटीजन, किड्स और वयस्कों सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक 1 किमी किड्स रन, 2 किमी वॉक और 2 किमी रन में भाग लिया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सोसायटी के लोगों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वही, बाहर के सदस्यों ने वर्चुअल रन में भाग लिया और अपने किलोमीटर को पेडोमीटर स्टेप काउंटर ऐप्स के माध्यम से कवर किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को लायनेस सुनीता सिंह (अध्यक्ष लायनेस क्लब वैभवी) और दीपक मेहरा (रेस डायरेक्टर पीएमएफ स्पोर्ट्स क्लब) ने सभी प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मानुषी सिन्हा (सचिव), लक्ष्मी भट्ट (कोषाध्यक्ष), कुमुद मेहरा (ट्रांसफॉर्मिंग यूथ एंड स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ डायरेक्टर), रितु जैन, लेन्स, भारती जिंदल, रजनी पठानिया और रेनू अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा।