फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कचहरी में काम बंद, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Wed, 27 Nov 2024 02:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में कचहरी में काम बंद कर दिया गया है। अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हड़ताल स्थगन के विरोध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव के फैसले को बेतुका बताकर वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कचहरी कंपाउंड में एकत्र हुए वकीलों ने बैठक कर फैसला लिया कि काम बंद कर हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के वशिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खान और कपिल त्यागी व सदस्य सुधांशु त्यागी ने भी हड़ताल जारी रखने वालों को समर्थन दिया। वकीलों ने कोर्ट और चैंबर बंद करा दिए हैं और बार एसोसिएशन के गेट पर ताला जड़ दिया।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष वकीलों ने धरना शुरू कर दिया है। वकीलों ने 29 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश से प्रयागराज जाने का फैसला लिया है। इस आंदोलन को आत्मसम्मान की लड़ाई बताकर वकीलों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें