पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। राधाकुंज निवासी मंतू सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी फरवरी में नगर निवासी युवती से हुई थी। युवती ने शादी के चार-पांच दिन बाद ही बाहर घूमने और हनीमून पर जाने की जिद की। पति ने विरोध जताया तो आत्महत्या करने की धमकी दी। जिससे वह भी परेशान हो गया।
साथ ही फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया और उनके साथ चली गई। गंगा स्नान के बाद पुत्रवधु को लेने बेटे को भेजा तो आने से मना कर दिया और साथ रहने से भी इन्कार कर दिया। मंतू सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को कुछ औरतों ने घर पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो पुत्रवधु के मायके पक्ष की महिलाएं चली गई।
नवंबर माह में पुत्रवधु अपनी दो बहनों और एक दोस्त के साथ उनके घर पहुंची और घर पर पथराव कर खिड़की दरवाजे तोड़ डाले। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।