फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कार ने दो को कुचला: जान बचाकर भाग रहे लोगों ने गार्ड के सीने पर चढ़ाई ऑडी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Tue, 10 Jan 2023 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजस्थान की रहने वाली इंदू सागर की शादी पांच साल पहले वसुंधरा सेक्टर-10ए में अक्षय कुमार से हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा कबीर भी है।
विज्ञापन
ghaziabad hit and run - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-10 ए में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उनकी बहन व बहनोई से मारपीट के बाद गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सोसायटी से जान बचाकर भागते समय स्कूटी सवार युवक और सुरक्षा गार्ड सत्यम झा तेज रफ्तार ऑडी गाड़ी की चपेट में आ गए। गार्ड के पैर और छाती में गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन


मंगलवार को इस घटना का वीडियो व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो गया। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने रविवार को महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के आठ लोग और सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मंगलवार को गाड़ी मालिक डॉ. धीरज पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

राजस्थान की रहने वाली इंदू सागर की शादी पांच साल पहले वसुंधरा सेक्टर-10ए में अक्षय कुमार से हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा कबीर भी है। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ससुर रतनलाल, सास मुकेश रानी, पति अक्षय कुमार, मौसेरे ससुर अजय कुमार, मौसी सास सुमन देवी, जेठ समक्ष कुमार व देवर सार्थक और अंदाज सभी लोग दहेज के लिए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


कई बार इनकी मांग पूरी की लेकिन दोबारा से ये लोग घर से पैसे मंगाने के लिए मानसिक व शारारिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं, अक्षय रोजाना शराब, सिगरेट और गांजे का नशा करके मारपीट करता था। 2 जनवरी को ससुर रतनलाल और सास मुकेश रानी ने उन्हें कमरे में बंद कर खूब पीटा। इस बारे में इंदू ने अपने मायके वालों को बताया तो आठ जनवरी दिन रविवार को बहन और बहनोई डॉ. धीरज उन्हें लेने के लिए वसुंधरा आए थे। आरोप है कि ससुरालियों ने उनके बेटे कबीर को घर में बंद कर दिया।

विज्ञापन

बहन और बहनोई पर बदतमीजी के बाद किया हमलाः

इंदू का आरोप है कि जब बहन व बहनोई ससुरालियों से बात कर रहे थे तो सास और ससुर व पति ने उन पर ही आरोप लगा दिए। अक्षय के बाहर भी कई युवतियों से संबंध है। लिहाजा वह पत्नी से अक्सर मारपीट व बदसलूकी करता था। रविवार को भी ससुरालियों ने बहन व बहनोई के सामने पहले तो इंदू से मारपीट की जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर दोनों से धक्का-मुक्की व बदसलूकी शुरू कर दी। जब वह घर से बाहर निकलने लगे तो सुसर रतनलाल और सास मुकेश रानी व देवरों ने घर मेंं बंद कर तीनों से मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर ऑडी गाड़ी से भागने लगे। तो ससुरालियों ने कालोनी के अन्य लोगों को इकट्ठा कर सुरक्षा गार्ड सत्यम कुमार झा से मुख्य गेट बंद कर उनकी गाड़ी घेरने के लिए कहा। मगर इंदू और उनकी बहन व बहनोई डॉ. धीरज ने किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने के लिए गाड़ी तैयार की।

ससुरालियों ने गाड़ी पर किया लाठी डंडों से हमला
इस घटना में आरोपी ससुरालियों की भी गंदी हरकतों का वीडियो सामने आया है कि जिस समय तीनों लोग घर से निकलकर ऑडी गाड़ी में बैठे तो ससुर और देवर व अन्य लोगों ने लाठी-डांडो से हमला कर दिया। इसमें ऑडी गाड़ी के शीशे टूट गए और इंदू समेत तीनों लोगों के चोट लग गई। वह किसी तरह जान बचाकर तेजी से सोसायटी से भागने लगे। इस बीच मुख्य गेट पर लगा बैरियर भी टूट गया।
 
स्कूटी सवार युवक और सुरक्षा गार्ड पर चढ़ी गाड़ी 
तीनों लोग अपनी जान को खतरे में देख जिस समय तेजी से भाग रहे थे। तभी मुख्य गेट पर खड़ा सुरक्षा गार्ड सत्यम कुमार झा निवासी मकनपुर व एक स्कूटी सवार युवक गाड़ी की चपेट में आ गए। गाड़ी का पहिया सत्यम के पैर पर चढ़ने से उसमें फ्रैक्चर व छाती में चोट लग गई। उसे तुरंत सोसायटी के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर घायल का उपचार चल रहा है। 

लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदू सागर ने दहेज मांगने, मारपीट, गाड़ी पर हमला करने की धारा में इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को पति अक्षय कुमार, ससुर रतनलाल, सास मुकेश रानी, मौसेरे अजय कुमार, मौसी सास सुमन देवी, जेठ समक्ष कुमार, देवर सार्थक व अंदाज पर मुकदमा कराया है। दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा गार्ड सत्यम कुमार झा ने गाड़ी चालक डॉ. धीरज पर मुकदमा कराया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें