फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब जिद: नहीं छूट रही थी स्मार्टफोन की लत, पति ने कहा- कीपैड वाला फोन दे दूंगा तो उसे ही छोड़कर चली गई पत्नी

Fri, 03 Mar 2023 08:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी वंदना श्यारौलिया, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पति ने बताया कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल फोन में लगी रहती है। सारे दिन रिश्तेदारों, बहन, जीजा को विडियो कॉल करती रहती है। उसने कहा कि मैं इसे स्मार्ट फोन नहीं दूंगा, कीपैड फोन दूंगा जिससे ये वीडियो कॉल न करे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में महिला ने कहा मोबाइल फोन नहीं छोडूंगी चाहे पति छूट जाए। परिवार परामर्श केंद्र के एक मामले में मोबाइल फोन पति पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया है। पत्नी को मोबाइल से इतना लगाव हो गया है कि उसके लिए फोन की अहमियत पति से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


लोनी के एक मामले में पति-पत्नी के बीच फोन की वजह से विवाद सामने आया है। पति ने बताया कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल फोन में लगी रहती है। सारे दिन रिश्तेदारों, बहन, जीजा को विडियो कॉल करती रहती है।

उसने कहा कि मैं इसे स्मार्ट फोन नहीं दूंगा, कीपैड फोन दूंगा जिससे ये वीडियो कॉल न करे। उसने बताया कि ये ज्यादातर पूरे दिन अपनी बहन और जीजा को वीडियो कॉल करती है। इसकी बहन कॉल पर मुझे अपशब्द भी बोलती है और ये उसे कुछ नहीं कहती। वहीं, पत्नी इस बात पर अड़ी है कि मुझे स्मार्ट फोन ही रखना है। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह स्मार्ट फोन की जिद पर अड़ी रही। महिला के भाइयों ने भी उसे समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने दोनों को समझा बुझाकर साथ में घर भेजा है और अगली तारीख दी है। काउंसलर बबीता शर्मा ने बताया कि पति ने एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें पत्नी पति को मार रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें