फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति निकला धोखेबाज तो युवती ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- ताउम्र कहूंगी जय श्री राम; दंपती ने लिया गोद

Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

युवती ने 23 मई को नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात सराफ का काम करने वाले दादरी निवासी मोहसिन से हुई। आरोप है कि मोहसिन ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण किया। विरोध करने पर 13 नवंबर 2024 को दिल्ली की वजीराबाद स्थित मस्जिद में निकाह भी कर लिया पर घर नहीं ले गया।
विज्ञापन
युवती ने अपनाया सनातन धर्म - फोटो : X @SachinGuptaUP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गाजियाबाद शिक्षा ग्रहण करने आई युवती के साथ मोहसिन नाम के युवक ने छल किया। युवती का आरोप है कि मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर यौन शोषण किया, कानून के भय से निकाह भी कर लिया। बाद में पता चला कि मोहसिन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता निकला। समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जरिये भी इंसाफ न मिलने पर उसने सनातन धर्म अपना लिया है। 

विज्ञापन

युवती ने 23 मई को नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात सराफ का काम करने वाले दादरी निवासी मोहसिन से हुई। आरोप है कि मोहसिन ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण किया। विरोध करने पर 13 नवंबर 2024 को दिल्ली की वजीराबाद स्थित मस्जिद में निकाह भी कर लिया पर घर नहीं ले गया। युवती को पता चला कि मोहसिन शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। 

आरोप है कि विरोध पर मोहसिन और उसके भाई ने युवती का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और शव के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाने की धमकी दी। युवती के मुताबिक मोहसिन अपने दोस्त दानिश के साथ घर आया था। जहां दानिश को युवती के कमरे में भेज दिया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। दानिश पर छेड़छाड़ का आरोप है। इंसाफ के लिए उन्होंने दादरी में पति मोहसिन और उसके परिजनों से इंसाफ मांगा और अपनाने की मिन्नतें की लेकिन उन्होंने अपनाने से साफ इन्कार कर दिया। समाज के जिम्मेदारों से फरियाद की लेकिन इन्साफ नहीं मिला। नगर कोतवाली पुलिस में पीड़िता ने पति मोहसिन, देवर और पति के दोस्त दानिश पर हत्या का प्रयास, दहेज, छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

दंपती ने कहा बेटी की तरह पालेंगे
नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कालोनी निवासी हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया और उनकी पत्नी रेखा सिसोदिया ने अपने आवास पर बृहस्पतिवार को हवन-पूजन कर युवती को अपना लिया। दंपती ने कहा कि वे एक बेटा और बेटी के अभिभावक हैं। वे इस युवती की भी बेटी की तरह देखभाल करेंगे। सनातन धर्म अपनाने वाली युवती ने बताया कि धोखा देने वाले पति और उसके परिजनों व साथियों के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें