गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित शिव विहार के सजवान नगर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर 28 वर्षीय संजय मुर्मू का शव फंदे से लटका मिला। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला संजय लेबर कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र के शिव विहार स्थित सजवान नगर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने दूब क्षेत्र में पुस्ते के पास लगे हाईटेंशन टावर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि शिव विहार सजवान नगर में दूब क्षेत्र के पुस्ते के पास हाईटेंशन टावर पर एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान संजय मुर्मू (28) पुत्र खरा मुर्मू निवासी खरपा महानाज, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। वह वर्तमान में कैंप नंबर-1, लेबर कॉलोनी, सजवान नगर में रह रहा था।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।