फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद अव्वल, 429 दर्ज किया गया शहर का एक्यूआई

Wed, 06 Feb 2019 05:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद शहर में प्रदूषण की स्थिति फिर से गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई एक बार फिर से मानकों से चार गुना अधिक 429 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


गंभीरता को देखते हुए ईपीसीए के अध्यक्ष भूरेलाल ने सात फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसमें तमाम प्रमुख विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। गाजियाबाद सोमवार को भी 354 एक्यूआई के साथ प्रदूषित शहरों में अव्वल रहा था।  

पीएम 10 और पीएम 2.5 में बढ़ोतरी देखी गई। पीएम 10 सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 229 से बढ़कर 344 तक पहुंच गया। पीएम 2.5 भी 161 से बढ़कर 226 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके तिवारी ने बताया कि प्रदूषण की गंभीर हालात को देखते हुए ईपीसीए के अध्यक्ष भूरेलाल सात फरवरी को साहिबाबाद का दौरा करेंगे। साथ ही उच्चस्तरीय बैठक होगी। बैठक में जीडीए, पीसीबी, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, यूपीएसआईडीसी आदि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 

शहर                 एक्यूआई
गाजियाबाद            429
मुरादाबाद              418
दिल्ली                    382
नोएडा                    377
आगरा                    369

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें