फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ट्रेन की चपेट में आए तीन श्रमिक, दो की हुई मौत, वेदांता फार्म हाउस में करते थे काम

Tue, 28 Nov 2023 11:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रामभोले के भतीजे मंजीत ने बताया कि तीनों घर पैसे भेजने के लिए इंद्रगढ़ी स्थित साइबर कैफे पर गए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी में साइबर कैफे के जरिये घर पर ऑनलाइन रुपये भेजकर लौट रहे तीन श्रमिक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मसूरी क्षेत्र के इंद्रगढ़ी के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। घायल को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। तीनों युवक एनएच-नौ स्थित वेदांता फार्म हाउस में काम करते थे।

विज्ञापन

 

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि युवकों की पहचान लखीमपुर खीरी के खानीपुर खमरिया निवासी आशीष (30), सीतापुर के मंदनापुर तालगांव निवासी रामभोले उर्फ चाचा और छोटेलाल (26) के रूप में हुई। ट्रेन की चपेट में आने से आशीष और रामभोले की मौत हो गई। छोटेलाल का उपचार चल रहा है। हादसा दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस से हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीनों ट्रैक के किनारे चल रहे थे।

 

रामभोले के भतीजे मंजीत ने बताया कि तीनों घर पैसे भेजने के लिए इंद्रगढ़ी स्थित साइबर कैफे पर गए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया। तीनों फार्म हाउस में मजदूरी करते थे। आशीष के दो बेटे और एक बेटी है। जबकि छोटे लाल की पांच महीने पहले ही शादी हुई है और रामभोले अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें