फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Census News: मूल विद्यालय के गांवों में ही लगे जनगणना 2026 की ड्यूटी, गाजियाबाद DM को शिक्षक संघ का पत्र

Sat, 11 Apr 2026 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ गाजियाबाद इकाई ने जनगणना 2026 के लिए शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की ड्यूटी उनके मूल विद्यालय के गांव या संबंधित ब्लॉक में ही लगाने की मांग की है। संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि अनजान क्षेत्र में ड्यूटी देने से असुविधा होगी।
विज्ञापन
शिक्षक संघ का डीएम को पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की गाजियाबाद इकाई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आगामी जनगणना 2026 के कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

विज्ञापन


जिला महामंत्री डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। शिक्षक संघ ने अनुरोध किया है कि जनगणना के लिए शिक्षकों और अन्य कर्मियों की ड्यूटी उनके मूल विद्यालय के गांवों या संबंधित विकास क्षेत्रों (ब्लॉक) में ही लगाई जाए।

पत्र में तर्क दिया गया है कि शिक्षकों को उनके क्षेत्र से दूर तैनात करने से उन्हें आने-जाने में भारी असुविधा होगी। साथ ही, अनजान क्षेत्रों की जानकारी न होने के कारण जनगणना कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने विशेष रूप से यह भी मांग की है कि संगठन के जिला अध्यक्ष, महामंत्री और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में न लगाई जाए, ताकि वे शिक्षक हित के अन्य कार्यों और संगठन की जिम्मेदारी सुचारू रूप से निभा सकें।

संघ का कहना है कि यदि ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाई जाती है, तो कर्मी अधिक कुशलता से डेटा एकत्र कर पाएंगे और समय की भी बचत होगी। पत्र की प्रतियां सम्बंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं और संघ को उम्मीद है कि प्रशासन शिक्षकों की इन जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें