फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : छात्र को कार से टक्कर मार 20 फीट तक घसीटा, सोशल मीडिया से हुआ हादसे का खुलासा

Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

टक्कर लगने के बाद छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और कार की चपेट में आ गया मगर कार चालक ने कार नहीं रोकी और छात्र को करीब 20 फीट तक घसीटा। गनीमत यह रही कि हादसे में छात्र की जान बच गई।
विज्ञापन
road rage in ghaziabad file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरम में सड़क पार कर रहे नौवीं के एक छात्र को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और कार की चपेट में आ गया मगर कार चालक ने कार नहीं रोकी और छात्र को करीब 20 फीट तक घसीटा। गनीमत यह रही कि हादसे में छात्र की जान बच गई।

विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। छात्र खुद खड़ा होकर घर पहुंचा। हादसे में छात्र के शरीर पर काफी चोटें आई हैं।  घटना 10 मार्च की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।

डासना निवासी नौशाद बाइक मैकेनिक हैं और गोविंदपुरम में काम करते हैं। नौशाद का बेटा साकिब (15) आजाद इंटर कालेज डासना में नौवीं कक्षा का छात्र है। 10 मार्च की दोपहर वह मसूरी से अपने पिता को खाना देने के लिए गोविंदपुरम आया था।
विज्ञापन


गोविंदपुरम में डीडीपीएस स्कूल के पास सड़क पार करते समय एक कार ने साकिब को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने साकिब को अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें