फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो साल की बच्ची की मौत, मां के साथ ननिहाल में रहती थी मासूम, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Mar 2023 01:28 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

बच्ची विवाद के कारण मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। पिता ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भोजपुर गांव में मंगलवार रात दो वर्षीय बच्ची खतीजा की मौत हो गई। बच्ची विवाद के कारण मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। पिता ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।

 

भोजपुर निवासी रईसुद्दीन की पुत्री आमना का निकाह करीब चार साल पूर्व मेरठ के मुंडाली निवासी सादाब के साथ हुआ था। सादाब और आमना में विवाद चल रहा है। विवाद के कारण आमना अपनी दो वर्षीय बच्ची खतीजा के साथ मायके में रह रही है। मंगलवार रात कंट्रोलरूम को खतीजा की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद एसएचओ भोजपुर मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन

मां आमना के अनुसार खतीजा बीमार चल रही थी और बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि पिता सादाब का आरोप है कि बच्ची की हत्या की गई है, उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें