फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रील बनाते हुए छात्र गंगनगर में डूबा... दोस्त उसे छोड़कर भागे, एनडीआरएफ टीम चलाएगी सर्च ऑपरेशन

Sun, 11 May 2025 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गंगनहर झाल में डूबे छात्र जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मयूरविहार डासना देहात थाना मसूरी को गंगनहर में तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गंगनहर झाल पर दोस्तों के साथ रील बनाते हुए छात्र गंगनहर के पानी में गिर कर डूब गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से गंगनहर में डूबे छात्र को तलाश कराया, लेकिन छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है, पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी।

विज्ञापन

डासना देहात के मयूरविहार मसूरी निवासी मोहम्मद अहमद का बेटा जुनैद (16) जो महर्षि दयानन्द स्कूल गोविन्दपुरम में कक्षा 10 में पढ़ता है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने से गली के 6-7 साथियों के साथ सुबह 11:30 बजे नाहल स्थित गंगनहर झाल पर पहुंचे, जहां ये गंगनहर झाल के किनारे रील बनाने लगे तभी छात्र जुनैद असंतुलित होकर झाल से गिर रहे तेज बहते हुए पानी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने शोर मचाया, वहां मौजूद कुछ युवकों ने छात्र को बचाने की कोशिश की मगर नहीं बचा सके और छात्र गहरे पानी में डूब गया। 


विज्ञापन

छात्र के साथी घबराकर वहां से भाग गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से गंगनहर में डूबे छात्र को तलाश कराया मगर छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पाकर छात्र के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। छात्र जुनैद के पिता मोहम्मद अहमद फेरी लगाकर दुकानों पर बटन, धागे, बुकरम आदि सप्लाई करते हैं। इनके तीन बेटों में जुनैद सबसे छोटा है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गंगनहर झाल में डूबे छात्र जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मयूरविहार डासना देहात थाना मसूरी को गंगनहर में तलाश कराया जा रहा है, एनडीआरएफ को सूचना दी गई है, एनडीआरएफ टीम के आने पर गंगनहर में सर्च अभियान चलाकर छात्र को तलाश किया जाएगा। छात्र के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें