फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: तेज रफ्तार कार ने मीडियाकर्मी को मारी टक्कर, कार के नीचे आया उनका कुत्ता, मौत

Wed, 25 Jan 2023 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दुर्घटना के इस मामले में मीडियाकर्मी ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के पीछे लाजपत नगर में बुधवार सुबह घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे मीडियाकर्मी निर्दोष तोमर को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस बीच गाड़ी के नीचे दबने से उत्तराखंड के भूटिया नस्ल के कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन


मीडियाकर्मी ने बताया कि वह साढ़े 3 महीने पहले उत्तराखंड के केदारनाथ से 40,000 रुपये में यह कुत्ता खरीद कर लाए थे। मौके पर गुस्साए लोगों ने आरोपी गाड़ी चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में मीडियाकर्मी की तरफ से आरोपी चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें