फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे से निकाले गए 10 लोग; रेस्क्यू जारी, वीडियो

Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

इस दुर्घटना में मलबे के नीचे से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि कोई और मलबे में फंसा हो तो उसको सुरक्षित निकाला जा सके। 
विज्ञापन
साहिबाबाद में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


Trending Videos

बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
10 लोग मलबे से निकाले गए 
 इस दुर्घटना में मलबे के नीचे से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान जारी रखा है। ताकि कोई ओर मलबे के नीचे न रह जाए।  
विज्ञापन

बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
हादसे के कारणों का अभी नहीं चला पता
हादसे के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सभी का ध्यान अभी मलबे को हटाने पर है। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन मामले की पूरी जानकारी साझा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें