फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर मजदूर को पीट पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन

लोनी। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सनी मित्रा ने साथियों संग मजदूर जयकुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि घर के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मामला लोनी के परमहंस विहार कालोनी का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जयकुमार के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर बुढ़ाना टांडा माजरा में रहने वाले विनोद कुमार परिवार के साथ लोनी के परमहंस विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जयकुमार (33) मजदूरी करता था। रविवार रात करीब 9 बजे जयकुमार घर लौट कर आया। जयराम ने शराब पी रखी थी। विनोद का कहना है कि वह अपने बेटे को शराब पीकर घर आने पर डांट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सनी मित्रा, मकान मालिक ललित कुमार, अंकुश, राकेश, संजय और जयराम आए। उन्होंने विनोद और उनके बेटे जय कुमार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। अभद्रता करने का बेटे ने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से बेटे जयकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे की मौत होने पर वह बेसुध हो गए। सोमवार सुबह वह उठे तो उनके बेटे का शव घर में उल्टा पड़ा हुआ था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग घर में आए। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें