फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकाले 19 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से निकाले 19 हजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से ठगों ने 19,300 रुपये निकाल लिए। ठगों ने आनंद औद्योगिक क्षेत्र के एटीएम बूथ से रुपये निकाले। उन्होंने बैंक, पुलिस व साइबर सेल में शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। कमिश्नर से शिकायत करने के बाद 26 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अर्थला खारा कुंआ निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि वह दो फरवरी को पीर के पास एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के बाद गेट पर एक लड़का मिला था। उसने रामवीर से बैलेंस पर्ची निकालने के बारे में पूछा और बातों में उलझाकर अंदर ले गया। उनका एटीएम कार्ड एटीएम में डालकर पिन डलवाया और पर्ची निकालकर दे दी। वह वापस घर चले आए। घर आने पर उनके मोबाइल पर 10 हजार, नौ हजार व 300 रुपये कटने के तीन मेसेज आए। उन्होंने जानकारी की पता चला कि लड़के ने उनका कार्ड बदल लिया है और उनके पास किसी अन्य महिला का कार्ड है। एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि ठगों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें