फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कमरे में लगी आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में लगी आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थानाक्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित मकान की दूसरे मंजिल पर कमरे में आग लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान परिवार के सदस्य नीचे के फ्लोर पर कमरे में थे।
मूलरूप से कानपुर के रहने वाले राम आसरे अग्रवाल (75) इंद्रापुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह एक बैंक से मैनेजर पद से रिटायर्ड थे। परिवार में दो बेटे दीपक अग्रवाल, विवेक, दो बेटियां पूनम, ज्योति बहू हैं। विवेक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रायपुर में रहते हैं। यहां दीपक उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दो मंजिला मकान के नीचे वाले फ्लोर पर वह परिवार के सदस्य रहते हैं। राम आसरे दूसरे मंजिल के एक कमरे में रहते थे। राम आसरे पिछले कई दिनों से बीमार थे। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे परिवार के सदस्य उन्हें ऊपर खाना देकर आए थे। करीब साढ़े आठ बजे राम आसरे ऊपर कमरे से आवाज लगाने लगे। परिवार के सदस्य ऊपर मंजिल पर पहुंचे, तो राम आसरे के कमरे से धुंआ और आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने शोर मचाकर पानी डालना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद पुलिस को राम आसरे आग में झुलसे मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि राम आसरे की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के चलते कमरे से बाहर नहीं आ सके
राम आसरे कुछ दिनों से कई बीमारियों से ग्रस्त थे। उनका इलाज चल रहा था। करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी शकुंतला देवी की मौत हो गई थी। बीमारी के चलते वह बेड पर रहते थे। आग लगने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों को आवाज तो लगा दी, लेकिन बचने के लिए कमरे से बाहर नहीं आ सके। इसके चलते वह आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें