फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूरी चौकी का इलाज करवाने वाले भाजपा पार्षद समेत छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी चौकी का इलाज करवाने वाले भाजपा पार्षद समेत छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। डीएलएफ में पूरी पुलिस चौकी का इलाज करवाने वाले मामले में भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव समेत छह लोगों पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हेड कांस्टेबल संजीव शर्मा ने अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा, उच्च अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग व सरेआम पुलिसकर्मियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस वायरल वीडियो और मामले की जांच कर रही है। भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान का सोमवार शाम डीएलएफ में साहिबाबाद थाने के पुलिसकर्मियों को फटकारते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस में वह दुकानदारों पर कार्रवाई से गुस्सा होकर पूरी चौकी का इलाज करने की बात कह रहे थे। करीब ढाई मिनट के वीडियो में पार्षद ने कहा कि दिमाग ठीक कर लो, वरना पूरी चौकी का इलाज करवा दूंगा। दरोगा कौन सा कलक्टर लग रहा है, यहां गाड़ी चोरी हो रही हैं और तुमने लूट मचा रखी है। वीडियो में पार्षद ने पुलिसकर्मियों को व्यापारियों के साथ धरना शुरू करने की भी चेतावनी भी दी थी। देर रात तक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर आला अधिकारी हरकत में आ गए तुरंत सहायक पुलिस उपायुक्त पूनम मिश्रा और थाना प्रभारी सचिन मलिक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस बीच पार्षद यशपाल पहलवान ने डीएलएफ में पुलिस पर चालान के नाम पर उगाही करने और व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के साथ चौकी इंचार्ज द्वारा बदतमीजी की शिकायत करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेकर जांच की उसके आधार पर भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान, व्यापार मंडल के गौरव व अन्य चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147 बलवा करने, धारा 186 सरकारी कार्य में बाधा, धारा-189-धमकी देना, धारा 323 हमला करने, उच्च अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को अपमानित करने और आपराधिक धमकी देना- धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें