फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच बाज और एक चील की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बाज और एक चील की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली से सटे साहिबाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित बाज और चील की तस्करी करते गिरोह के सदस्य दनवीत सिंह संधू को मोहननगर से गिरफ्तार किया है। उससे पांच बाज और एक चील बरामद हुई है। पीपुल फॉर एनिमल सदस्य गौरव गुप्ता ने साहिबाबाद पुलिस को तस्करी का मुकदमा कराया है। उनका कहना है कि गिरोह का पता चलने पर उससे फोन पर ग्राहक बनकर बाज और चील का सौदा किया था। आरोपी दिल्ली से बाज और चील डिलीवरी करने आया था। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास प्रतिबंधित बाज और चील की बिक्री की जाती है। उन्होंने दिल्ली में शमीम नाम के शख्स को फोन कर बाज व चील का सौदा किया। गिरोह का सदस्य गाजियाबाद में डिलीवरी देने को राजी हो गया था। पीएफए सदस्य ने इसकी सूचना डीसीपी ट्रांस हिंडन को दी। इसके बाद आरोपी मोहननगर मेट्रो स्टेशन पर बाज और एक चील की डिलीवरी देने उतरा तो पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नोएडा सेक्टर-145 निवासी दनवीत सिंह संधू के रूप में हुई। वह मूलरूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। गणतंत्र दिवस से पहले प्रतिबंधित पक्षियों की डिलीवरी को उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि आरोपी दनवीत सिंह संधू के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पक्षियों को वन विभाग को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें