इस दौरान पिंकी ने आग लगा ली। पत्नी को आग में झुलसा हुआ देख कुलवींद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुलवींद्र भी आग की चपेट में आ गया। घर में मौजूद सात साल की बेटी ने पड़ोसियों को आवाज लगा कर बुलाया। किसी तरह पड़ोसियों ने आग को बुझाया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों घायलों को लोनी सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर दोनों दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालात खतरे से बाहर है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।